लाइव न्यूज़ :

सेबी सात जनवरी को रॉयल ट्विंकल, साइट्रस चेक इंस की संपत्तियों की नीलामी करेगा

By भाषा | Updated: December 16, 2020 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) सात जनवरी को रॉयल ट्विंकल स्टार क्लब और साइट्रस चेक इंस की संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है। इनके लिए आरक्षित मूल्य 16.55 करोड़ रुपये रखा गया है।

इन कंपनियों ने फर्जी ‘टाइमशेयर’ अवकाश योजना के तहत करोड़ों रुपये जुटाए थे। नियामक इनकी संपत्तियों की नीलामी के जरिये वसूली का प्रयास कर रहा है।

सेबी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि वह इन कंपनियों की पांच संपत्तियों की सात जनवरी को नीलामी करेगा। इनके लिए आरक्षित मूल्य 16.55 करोड़ रुपये होगा।

जिन संपत्तियों की नीलामी की जा रही है उनमें चार कार्यालय परिसर और महाराष्ट्र में एक जमीन का टुकड़ा शामिल है।

इसके साथ ही नियामक रॉयल ट्विंकल और उसके निदेशकों तथा अन्य के आठ वाहनों की भी नीलामी करेगा। इनके लिए आरक्षित मूल्य 29 लाख रुपये रखा गया है।

इन वाहनों में मर्सिडीज बेंच ई-क्लास, होंडा सिटी, फॉक्सवैगन पोलो और ऑडी क्यू7 हैं।

इससे पहले सेबी ने अगस्त में रॉयल ट्विंकल और साइट्रस चेक इंस की संपत्तियों की 68 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर नीलामी की थी। वहीं नवंबर, 2019 से फरवरी, 2020 के दौरान सेबी ने इन कंपनियों की 457 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य की संपत्तियों की नीलामी की थी।

उच्चतम न्यायालय ने दिसंबर, 2019 में सेवानिवृत्त न्यायाधीश जे पी देवधर की अगुवाई वाली बिक्री-सह-निगरानी समिति को इन कंपनियों की 114 संपत्तियों की नीलामी छह माह में करने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?