लाइव न्यूज़ :

सेबी रवि किरण रियल्टी की चार संपत्तियों की करेगा नीलामी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर पूंजी बाजार नियामक सेबी 16 दिसंबर को रवि किरण रियल्टी इंडिया लिमिटेड और उसके प्रवर्तकों की चार संपत्तियों की नीलामी करेगा।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने एक नोटिस में कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थित इन सभी संपत्तियों के लिए 16 दिसंबर को लगाई जाने वाली बोली का कुल आरक्षित मूल्य 3.22 करोड़ रुपये रखा गया है।

सेबी ने इन संपत्तियों की नीलामी में हिस्सा लेने के इच्छुक लोगों को बोली लगाने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया को ऑनलाइन पद्धति से संचालित किया जाएगा।

रवि किरण रियल्टी इंडिया ने सार्वजनिक निर्गम से संबंधित मानकों का पालन न करते हुए निवेशकों से 1,176 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस पर सेबी ने कंपनी को मार्च, 2016 में ही निवेशकों की रकम वापस लौटाने का निर्देश दिया था।

लेकिन कंपनी ने सेबी के इस आदेश का पालन नहीं किया। उसके बाद ही संपत्तियों की नीलामी कर निवेशकों का पैसा लौटाने की यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?