लाइव न्यूज़ :

विबग्योर, एमपीएस समूह, पाइलन समूह की संपत्तियों की चार अक्टूबर को नीलामी करेगी सेबी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर पूंजी बाजार नियामक सेबी अगले महीने तीन इकाइयों - विबग्योर एलाइड इंफ्रास्ट्रक्चर, एमपीएस ग्रुप ऑफ कंपनीज और पाइलन ग्रुप ऑफ कंपनीज की 18 संपत्तियों की अगले महीने आनलाइन नीलामी करेगी। कंपनी ने इसके लिये 62 करोड़ रुपये से अधिक का आरक्षित मूल्य तय किया है।

नीलामी के लिए तय की गयी संपत्तियों में पश्चिम बंगाल में स्थित भूखंड, कार्यालय की जगह, वाणिज्यिक स्थान और एक फ्लैट शामिल हैं।

सेबी ने निवेशकों का पैसा वसूल करने की अपनी कोशिश के तहत यह फैसला किया है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शनिवार को जारी एक नोटिस में कहा था कि

वह एमपीएस ग्रुप ऑफ कंपनीज की 13 संपत्तियों, विबग्योर एलाइड इंफ्रास्ट्रक्चर की तीन संपत्तियों और पल्लन ग्रुप ऑफ कंपनीज की दो संपत्तियों की कुल 62 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर नीलामी करेगा। नीलामी चार अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

नियामक ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार कंपनियों की संपत्ति की बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति शैलेंद्र प्रसाद तालुकदार के नेतृत्व में इन कंपनियों की संपत्ति के परिसमापन और निवेशकों को उनके पैसे चुकाने के लिए एक सदस्यीय समिति बनाई गई थी।

नोटिस के मुताबिक समिति ने सेबी को नीलामी की मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?