लाइव न्यूज़ :

सेबी ने सूचीबद्ध बैंकों के लिए डूबे कर्ज की सूचना जारी करने नियम किए कड़े

By भाषा | Updated: October 31, 2019 20:16 IST

सेबी ने एक सर्कुलर में कहा कि यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक के साथ विचार विमर्श में किया गया है। सेबी ने कहा, ‘‘बाजार नियामक ने फैसला किया है कि सूचीबद्ध बैंकों को डूबे कर्ज के लिए प्रावधान में एक निश्चित सीमा से अधिक के अंतर का प्रकाशन जल्द से जल्द करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रिजर्व बैंक ने सभी सूचीबद्ध बैंकों के लिए डूबे कर्ज की सावर्जनिक सूचना संबंधी नियमों को कड़ा कर दिया है।नियामक ने सूचीबद्ध बैंकों को निर्देश दिया है कि यदि उनके डूबे कर्ज या गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) के प्रावधान में निश्चित सीमा से अधिक कोई अंतर या बदलाव आता है तो उन्हें केंद्रीय बैंक से जोखिम आकलन रिपोर्ट मिलने के 24 घंटे के अंदर इसका खुलासा करना होगा

भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी सूचीबद्ध बैंकों के लिए डूबे कर्ज की सावर्जनिक सूचना संबंधी नियमों को कड़ा कर दिया है। नियामक ने सूचीबद्ध बैंकों को निर्देश दिया है कि यदि उनके डूबे कर्ज या गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) के प्रावधान में निश्चित सीमा से अधिक कोई अंतर या बदलाव आता है तो उन्हें केंद्रीय बैंक से जोखिम आकलन रिपोर्ट मिलने के 24 घंटे के अंदर इसका खुलासा करना होगा।

सेबी ने एक सर्कुलर में कहा कि यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक के साथ विचार विमर्श में किया गया है। सेबी ने कहा, ‘‘बाजार नियामक ने फैसला किया है कि सूचीबद्ध बैंकों को डूबे कर्ज के लिए प्रावधान में एक निश्चित सीमा से अधिक के अंतर का प्रकाशन जल्द से जल्द करना होगा।

बैंकों को रिजर्व बैंक की अंतिम जोखिम आकलन रिपोर्ट (आरएआर) मिलने के 24 घंटे के अंदर यह खुलासा करना होगा। बैंक इसका प्रकाशन वार्षिक वित्तीय ब्योरे में करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। सेबी ने कहा कि यह नयी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

टॅग्स :बैंकिंगभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें