लाइव न्यूज़ :

सेबी ने बीते वित्त वर्ष में प्रतिभूति कानून के उल्लंघन के 94 नए मामलों में जांच शुरू की

By भाषा | Updated: August 8, 2021 13:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बीते वित्त वर्ष 2020-21 में प्रतिभूति कानून के उल्लंघन के 94 नए मामलों की जांच शुरू की। यह आंकड़ा इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 42 प्रतिशत कम है। सेबी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

ये मामले प्रतिभूति कानून के उल्लंघन से संबंधित थे। इनमें बाजार में गड़बड़ी और कीमतों से छेड़छाड़ के मामले शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘2020-21 में प्रतिभूति नियमों के उल्लंघन के 94 नए मामलों की जांच की गई। इस दौरान 140 मामलों की जांच पूरी हो गई। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में 161 नए मामलों की जांच शुरू हुई थी तथा 170 मामलों की जांच पूरी की गई थी।

सेबी ने बताया कि बीते वित्त वर्ष में कुल नए मामलों में 43.6 प्रतिशत बाजार में गड़बड़ी तथा कीमतों से छेड़छाड़ के थे।

इसके अलावा 31 प्रतिशत मामले भेदिया कारोबार के उल्लंघन तथा तीन प्रतिशत से अधिक अधिग्रहण नियमों के उल्लंघन के थे। शेष 21 प्रतिशत मामले प्रतिभूति कानूनों से संबंधित अन्य उल्लंघनों के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?