लाइव न्यूज़ :

सेबी ने विनसम यार्न्स, उसके एमडी पर 12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई पूंजी बाजार नियामक सेबी ने ग्लोबल डिपाजिटरी रिसीट (जीडीआर) जारी करने में हेरोफेरी के मामले में विनसम यार्न्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक पर कुल मिलाकर 12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

यह जुर्माना मार्च- अप्रैल 2011 के दौरान की गई जांच पर लगाया गया है। जिसमें जीडीआर जारी करने में बाजार नियमों का उल्लंघन पाया गया। सेबी के जारी आदेश में यह कहा गया है।

कंपनी ने 29 मार्च 2011 में 1.32 लाख डालर (करीब 96 करोड़ रुपये) के जीडीआर जारी किये थे।

जांच में पाया गया कि विंटेज एफजैडई (अब अल्टा विस्टा इंटरनेशनल एफजैडई) एकमात्र कंपनी थी जिसे जीडीआर जारी किये गये। जीडीआर खरीदने के लिये विंटेज ने ईयूआरएएम बैंक से 1.32 करोड़ डालर का कर्ज लिया था।

इसमें पाया गया कि विनसम ने जीडीआर से प्राप्त राशि को विंटेज एफजैडई के कर्ज के समक्ष गारंटी के तौर पर रखा था। ईयूआरएएम बैंक के साथ विनसम ने इसके लिये समझौता किया था और समझौते पर विनसम के प्रबंध निदेशक मनीष बगरोडिया ने हस्ताक्षर किये थे।

कंपनी इस बारे में शेयर बाजारों को जरूरी सूचना नहीं दे पाई। कंपनी लेखा मानकों के अनुरूप अपना वित्तीय लेखा जोखा भी नहीं बना पाई।

इस पूरी प्रक्रिया में विभिन्न बाजार नियमों का उल्लंघन करने पर सेबी ने विनसम यार्न्स पर 11 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया। सेबी के शुक्रवार को पारित आदेश के मुताबिक एक करोड़ रुपये का जुर्माना बगरोडिया पर लगाया गया।

सेबी के सोमवार को पारित आदेश के मुताबिक नियामक ने पीएमसी के शेयरों में भ्रामक उपस्थिति और उसके दाम में हेराफेरी के लिये पीएमसी फिनकार्प, राज कुमार मोदी, प्रभात मैनेजमेंट सविर्सिज और आर आर पी मैनेजमेंट सविर्सिज - चार इकाइयों पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। राजकुमार मोदी पीएमसी के प्रबंध निदेशक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम