लाइव न्यूज़ :

सूचीबद्ध कंपनियों से संचालन संबंधी रपट में प्रवर्तकों को दिए गए रिण की जानकारी मांगी सेबी ने

By भाषा | Updated: May 31, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों से कंपनी संचालन संबंधी नियम-विनियमन के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट के साथ प्रवर्तकों या उनके द्वारा नियंत्रित किसी भी दूसरी इकाई को दिए गए रिण और गारंटी का छमाही आधार पर विवरण प्रस्तुत करने को कहा है।

सेबी ने एक सर्कुलर में कहा कि इसका उद्देश्य इस तरह की रिण और गारंटी में पारदर्शिता लाना और उसकी सूचन की व्यवस्था कड़ी करना है।।

नियामक ने इस संबंध में सूचना का एक नया प्रारूप पेश किया है। यह वर्ष 2021-22 से प्रभाव में आएगा।

सेबी ने कहा, "सूचीबद्ध इकाई द्वारा प्रवर्तक को या प्रवर्तक समूह की इकाइयों को या उनके द्वारा नियंत्रित किसी भी इकाई को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दिए गए रिण/गारंटी/कंफर्ट लेटर/प्रतिभूति को लेकर पारदर्शिता लाना और खुलासे को मजबूत करने के उद्देश्य से कॉरपोरेट शासन से जुड़ी अनुपालन रिपोर्ट में छमाही आधार पर इस तरह के खुलासे का प्रावधान करने का फैसला किया गया है।"

नये प्रारूप के तहत सूचीबद्ध इकाई द्वारा प्रवर्तक, प्रवर्तक समूह के निदेशकों (रिश्तेदार, प्रमुख प्रबंधन कर्मी या उनके द्वारा नियंत्रित कोई भी दूसरी इकाई सहित) को दिए गए रिण या किसी भी दूसरे तरह के कर्ज का, छह-छह महीने में बढ़ी कुल राशि और छह महीने के खत्म होने पर बकाया राशि के साथ विवरण देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?