लाइव न्यूज़ :

सेबी ने मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिए सलाहकार, पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं का मसौदा जारी किया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर पूंजी बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिए निवेश सलाहकार सेवाओं के शुल्क संबंधी मसौदा जारी किया।

नियामक ने साथ ही पोर्टफोलियो प्रबंधक के ग्राहक पर लागू होने वाले ‘एक्जिट लोड’ (योजना से निकलने पर निवेशकों के ऊपर लगने वाला शुल्क) पर दिशानिर्देश बनाए हैं।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अगस्त में निवेश सलाहकारों (आईए) और पोर्टफोलियो प्रबंधकों के नियमों में ‘‘मान्यता प्राप्त निवेशक’’ की अवधारणा को पेश किया था।

सेबी ने एक परिपत्र में कहा कि मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिए आईए को देय शुल्क की सीमा और माध्यम द्विपक्षीय रूप से तय शर्तों के जरिए नियंत्रित होंगे।

सेबी ने एक अलग परिपत्र में कहा कि बड़े मूल्य के मान्यता प्राप्त निवेशकों के मामले में पोर्टफोलियो प्रबंधक के ग्राहक पर लागू होने वाले ‘एग्जिट लोड’ की सीमा और माध्यम द्विपक्षीय रूप से तय शर्तों के जरिए नियंत्रित होंगे।

बड़े मूल्य के मान्यता प्राप्त निवेशक का मतलब ऐसे निवेशकों से है, जिन्होंने न्यूनतम 10 करोड़ रुपये की निवेश राशि के लिए पोर्टफोलियो प्रबंधक के साथ समझौता किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?