लाइव न्यूज़ :

सेबी ने अधिग्रहण संबंधी समिति का पुनर्गठन किया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून पूंजी बाजार नियामक सेबी ने अपनी अधिग्रहण संबंधी समिति का पुनर्गठन किया है।यह समति अधिग्रहण के मामलों को देखती है तथा सार्वजनिक शेयरधारकों से अतिरिक्त शेयर खरीद के खुली पेशकश से छूट देने के अधिग्रहणकर्ता के प्रस्ताव पर सिफारिश करती है।

सेबी द्वारा दी गयी सूचना के मुताबिक उसने डेलॉयट इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एन वेंकटराम को इस समिति का नया सदस्य नियुक्त किया है।

कर्नाटक और केरल उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन के सोढ़ी की अध्यक्षता वाली यह समिति इस तरह के आवेदनों को लेकर सेबी को सिफारिशें देती हैं जिसके बाद नियामक आदेश जारी करने से पहले संबंधित पक्षों को एक अवसर प्रदान करता है।

सोढ़ी प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।

समिति के दूसरे सदस्यों में डी खंबाटा (महाराष्ट्र के पूर्व महाधिवक्ता) और टॉमस मैथ्यू टी (एलआईसी के पूर्व चैयरमैन) शामिल हैं।

सेबी ने पहली बार नवंबर 2007 में चार सदस्यीय अधिग्रहण संबंधी का गठन किया था। तब बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व चैयरमैन के कन्नन को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा