लाइव न्यूज़ :

सेबी ने म्यूचूअल फंड घरानों के लिए विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाकर एक अरब डॉलर की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को म्यूचूअल फंड घरानों के लिए विदेशी निवेश की सीमा मौजूदा 60 करोड़ डॉलर से बढ़ाकर एक अरब डॉलर कर दी।

सेबी ने जारी एक सर्कुलर में कहा कि म्यूचूअल फंड उद्योग की कुल सीमा बढ़ाकर सात अरब डॉलर कर दी गयी है।

सीमा में इस बदलाव से म्यूचूअल फंड कंपनियों को विदेशी प्रतिभूतियों के लिये कोष का ज्यादा हिस्सा आवंटित करने की मंजूरी मिलेगी।

म्यूचूअल फंड उद्योग विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने की मांग करता आ रहा था।

सेबी ने कहा, "म्यूचूअल फंड, उद्योग के लिए सात अरब डॉलर की समग्र सीमा के साथ प्रति म्यूचूअल फंड अधिकतम एक अरब डॉलर के आधार पर विदेशी निवेश कर सकते हैं।"

इसके अलावा म्यूचूअल फंड उद्योग के लिए एक अरब डॉलर की समग्र सीमा के साथ प्रति म्यूचूअल फंड अधिकतम 30 करोड़ डॉलर के आधार पर ओवरसीज एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (इटीएफ) में निवेश कर सकते हैं। इससे पहले प्रति घराना यह निवेश सीमा 20 करोड़ डॉलर थी।

सेबी ने कहा कि निवेश की नयी सीमाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?