लाइव न्यूज़ :

सेबी ने प्रबंध निदेशकों की नियुक्ति को लेकर नियम सख्त करने का प्रस्ताव किया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को प्रस्ताव किया कि सूचीबद्ध कंपनी के शेयरधारकों द्वारा किसी व्यक्ति को प्रबंध निदेशक या पूर्णकालिक निदेशक के रूप में खारिज किए जाने के बाद उसकी पुन: नियुक्ति कंपनी द्वारा विभिन्न शर्तों को पूरा किए जाने के बाद ही हो सकती है। इसमें कंपनी द्वारा पुन:नियुक्ति के लिए उचित वजह बताना भी जरूरी है।

नियामक ने इस बारे में नियमों को सख्त करने का प्रस्ताव करते हुए कहा कि यदि कंपनी के शेयरधारक किसी व्यक्ति की उम्मीदवारी को फिर खारिज कर देते हैं, तो संबंधित व्यक्ति की निदेशक पर नियुक्ति या दो साल तक निदेशक के रूप में पद पर बने रहने को लेकर विचार नहीं किया जा सकता।

ये प्रस्ताव सेबी द्वारा निकाले गए परिचर्चा पत्र का हिस्सा हैं।

सेबी ने परामर्श पत्र में कहा है, ‘‘प्रस्ताव के तहत यदि किसी व्यक्ति की प्रबंध निदेशक या पूर्णाकालिक निदेशक पद पर नियुक्ति या पुन: नियुक्ति को सूचीबद्ध कंपनी के शेयरधारकों द्वारा खारिज कर दिया जाता है, तो उस व्यक्ति की उसी पद पर नियुक्ति तभी हो सकती है जबकि कंपनी कुछ शर्तों को पूरा करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?