लाइव न्यूज़ :

सेबी का सनशाइन ग्लोबल एग्रो, अन्य के बैंक, डीमैट खातों की कुर्की का आदेश

By भाषा | Updated: December 24, 2020 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सनशाइन ग्लोबल एग्रो और उसके निदेशकों के बैंक और डीमैट खातों की कुर्की का आदेश दिया है। नियामक ने इन लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक के बकाया की वसूली के लिए यह कदम उठाया है।

सेबी ने इन इकाइयों पर मार्च, 2019 में एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। ये इकाइयां जुर्माना भरने में विफल रही थीं जिसके बाद नियामक ने यह कार्रवाई की है।

कंपनी ने गैर-पंजीकृत सामूहिक निवेश योजनाओं के जरिये 39,290 निवेशकों से 38 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे, जिसके बाद उसपर यह जुर्माना लगाया गया था।

सेबी की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार सनशाइन ग्लोबल एग्रो और उसके निदेशकों से बकाया की वसूली के लिए उनके बैंक और डीमैट खातों को कुर्क किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम