लाइव न्यूज़ :

सेबी ने भेदिया कारोबार नियमो के उल्लंघन को लेकर एपटेक लि. पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: April 28, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल बाजार नियामक सेबी ने भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन को लेकर एपटेक लि. पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला 2016 का है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अगस्त-सितंबर 2016 के दौरान खुलासा में चूक और भेदिया कारोबार निरोधक नियमों के उल्लंघन का पता लगाने के लिये जांच कराया था।

एपटेक ने सात सितंबर, 2016 को प्री-स्कूल क्षेत्र में कदम रखने की घोषणा की थी।

सेबी के आदेश के अनुसार इस घोषणा की प्रकृति तथा इसका शेयर मूल्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर गौर करते हुए इस सूचना को अप्रकाशित कीमत संवेदनशील सूचना (यूपीएसआई) माना गया।

नियामक के अनुसार एपटेक ने मोनटाना के साथ 14 मार्च, 2016 को बिना खुलासे वाला समझौता किया। इसके साथ एपटेक के प्री-स्कूल खंड में प्रवेश से संबंधित यूपीएसआई 14 मार्च, 2016 को ही अस्तित्व में आ गया।

अत: यूपीएसआई की अवधि 14 मार्च, 2016 से सात सितंबर, 2016 के बीच थी।

सेबी ने पाया कि एपटेक प्री-स्कूल खंड में प्रवेश से संबद्ध प्रेस विज्ञप्ति को लेकर यूपीएसआई से संबंधित कारोबार खिड़की बंद करने में विफल रही थी।

सेबी के न्यायिक अधिकारी अमित प्रधान ने 12 पृष्ठ के आदेश में कहा कि नामित व्यक्ति और उनके करीबी रिश्तेदारों को लेकर कुल 11 लोगों को एपटेक के शेयर में उस अवधि में कारोबार से 12.68 करोड़ रुपये का गलत तरीके से मुनाफा हुआ। जबकि उस दौरान कंपनी को कारोबारी खिड़की बंद कर देनी चाहिए।

नियामक ने इसको लेकर कंपनी पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?