रोलेक्स रिंग्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

By भाषा | Updated: June 1, 2021 13:51 IST2021-06-01T13:51:11+5:302021-06-01T13:51:11+5:30

SEBI nod to IPO Rolex Rings | रोलेक्स रिंग्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

रोलेक्स रिंग्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

नयी दिल्ली, एक जून वाहन कलपुर्जा कंपनी रोलेक्स रिंग्स को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

कंपनी द्वारा नियामक के पास जमा कराए गए दस्तावेजों के अनुसार आईपीओ के तहत 70 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और साथ ही रिवेंडल पीईएलएलसी 65 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश लाएगी।

अभी रिवेंडल की रोलेक्स रिंग्स में 45.51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

वाहन कलपुर्जा कंपनी ने आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज मार्च में जमा कराए थे। कंपनी को 28 मई को इसपर सेबी का निष्कर्ष मिला है।

आईपीओ, अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) या राइट्स निर्गम लाने को सेबी का निष्कर्ष अनिवार्य होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SEBI nod to IPO Rolex Rings

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे