लाइव न्यूज़ :

सेबी ने निवेशकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिये शुरू किया किया स्मार्ट कार्यक्रम

By भाषा | Updated: November 25, 2020 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को निवेशकों के बीच शिक्षा और जागरूकता बढ़ाने के इरादे से प्रतिभूति बाजार प्रशिक्षक (स्मार्ट) कार्य्रक्रम की शुरूआत की।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी के हवाले से एक बयान में कहा गया है, ‘‘अनिश्चितता और बाजार में असाधारण उछाल के मौजूदा हालात में निवेशक शिक्षा और जागरूकता से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने की काफी जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस लिहाज से स्मार्ट कार्यक्रम शुरू करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है। सेबी की इस पहल का मकसद निवेशक शिक्षा की मौजूदा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।’’

त्यागी ने कुछ ही क्षेत्रों में सक्रिय निवेशकों की मौजूदगी को लेकर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट कार्यक्रम दूरदराज के क्षेत्रों में निवेशकों तक पहुंच कर इस समस्या का समाधान करेगा।

स्मार्ट कार्यक्रम ऐसे समय शुरू किया गया है जब देश भर में विश्व निवेशक सप्ताह मनाया जा रहा है।

स्मार्ट कार्यक्रम के तहत पैनल में शामिल किये गये प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए त्यागी ने खुदरा निवेशकों की मदद की जरूरत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में प्रतिभूति बाजार में निये निवेशकों के बढ़ने के साथ यह जरूरी हो गया है।

उन्होंने वित्तीय शिक्षा के क्षेत्र में शेयर बाजारों, डिपॉजिटरी एवं मान्यता प्राप्त निवेशक संगठनों के माध्यम से सेबी की पहल को भी रेखांकित किया।

सेबी ने स्मार्ट कार्यक्रम के तहत पहले बैच में पैनल में 16 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के 40 लोगों को शामिल किया है।

इन लोगों को चार दिन का प्रशिक्षण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट (एनआईएसएम) में भी दिया गया है।

नियामक ने कहा कि वह अखिल भारतीय स्तर पर स्मार्ट कार्यक्रम के तहत और प्रशिक्षकों को पैनल में शामिल करेगा।

ये प्रशिक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में निवेशक शिक्षा कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

स्मार्ट कार्यक्रम के तहत जिले के लिये उस प्रशिक्षक को पैनल में रखा गया है, जिससे वे ताल्लुक रखते हैं। निर्धारित मानदंड पूरा करने के बाद ही उन्हें प्रशिक्षक के तौर पर पैनल में शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार