लाइव न्यूज़ :

सेबी ने ओरिएंट रिसॉर्टस, दो अन्य लोगों पर 85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी पूंजी बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों का धन नहीं लौटाने और कामकाज बंद करने के उसके पहले दिये आदेश का पालन नहीं करने पर ओरिएंट रिसोर्ट्स (इंडिया) और दो व्यक्तियों पर कुल 85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

यह जुर्माना ओरिएंट रिसोर्ट्स (इंडिया) प्रा. लि. (ओआरआईपीएल), दिल्पेश वी शाह और दर्शनभाई अरविंदभाई शाह पर लगाया गया है।

सेबी ने नवंबर 2013 में एक आदेश पारित किया था जिसमें ओरिएंट रिसॉर्टस को अपना कामकाज बंद करने और निवेशकों से लिये गये धन को वापस लौटाने को कहा गया था। कंपनी ने यह धन अपनी अवैध सामूहिक निवेश योजना के जरिये जुटाया था।

कंपनी ने ‘वनश्री टीक बंपर मुनाफा योजना के तहत’ 1993 में 910 रुपये प्रति यूनिट के दाम पर धन जुटाया था जिसपर 18 साल बाद निवेशक को 91,000 रुपये देने का वादा किया गया था। ओआरआईपीएल ने अभी तक निवेशकों को उनके मुनाफा, आय का भुगतान नहीं किया है।

सेबी ने इस उल्लंघन पर ओआरआईपीएल पर 35 लाख रुपये, वहीं दिल्पेश वी शाह पर 35 लाख और दर्शनभाई अरविंद भाई शाह पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?