लाइव न्यूज़ :

सेबी ने शेयर खरीद में फर्जीवाड़े पर लगाया 1.15 करोड़ रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर बाजार नियामक सेबी ने शेयरों के कारोबार में फर्जीवाड़े को लेकर वॉल्टेयर लीजिंग ऐंड फाइनेंस लिमिटेड और उसके कुछ अधिकारियों पर 1.15 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार को अपने एक बयान में कहा कि इस कंपनी से जुड़े लोगों के अलावा 11 अन्य लोग भी इस अर्थदंड में भागीदार हैं। यह जुर्माना अगस्त 2014 से लेकर जुलाई 2015 के दौरान हुई गड़बड़ी की जांच के बाद लगाया गया है।

सेबी ने बताया कि इस कंपनी के शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ की गई थी। इस काम में बाहरी लोगों के अलावा कंपनी और उसके निदेशक दिलीप राजकुमार पटोदिया, अमलेश साधू और हरिवल्लभ मूंदड़ा की भी संलिप्तता पाई गई है।

इस कंपनी पर 10 लाख रुपये और उसके तीनों निदेशकों पर 15-15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा सेबी ने 11 अन्य लोगों पर भी पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

सेबी ने एक अन्य आदेश में कहा कि 12 कंपनियों पर विभिन्न मानकों का उल्लंघन करने के आरोप में उसने 88 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें निकिता फॉरेक्स, नेचर इंफोसॉफ्ट, टॉपलाइन फेब्रिक्स और तुषार कमोडिटिज भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?