लाइव न्यूज़ :

सेबी ने निवेशकों को ऋण प्रतिभूतियों के सार्वजनिक निर्गम में ‘ऑनलाइन’ निवेश का दिया विकल्प

By भाषा | Updated: November 23, 2020 23:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को निवेशकों को ऋण प्रतिभूतियों के सार्वजनिक निर्गम में आवेदन का एक और विकल्प दिया। इसके तहत वे 2 लाख रुपये तक के मूल्य के ऋण प्रतिभूतियों के लिये शेयर बाजारों के ‘ऑनलाइन’ माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिये राशि यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिये दी जा सकती है।

नियामक ने मध्यस्थों के जरिये जमा किये गये इस प्रकार के आवेदन के मामले में यूपीआई व्यवस्था के जरिये कोष को ‘ब्लॉक’ करने की अनुमति दे दी है।

इन ऋण प्रतिभूतियों में गैर-परिवर्तनीय विमोच्य तरजीही शेयर, नगर निगम ऋण प्रतिभूति आदि शामिल हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि नई व्यवस्था एक जनवरी, 2021 या उसके बाद खुले ऋण प्रतिभूतियों के सार्वजनक निर्गम पर लागू होगी।

नियामक ने कहा कि इसके तहत शेयर बाजारों को ऐप या वेब आधारित माध्यम से आवेदन के लिये प्रक्रिया बनानी होगी और उसे सार्वजनिक करनी होगी ताकि निवेशक उनकी वेबसाइट के जरिये सार्वजनिक निर्गम में निवेश के लिये आवेदन कर सके।

साथ ही मर्चेन्ट बैंकर को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐप या वेब आधारित माध्यम से आवेदन देने की प्रक्रिया तथा यूपीआई के जरिये भुगतान का ब्योरा पेशकश दस्तावेज में हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?