लाइव न्यूज़ :

सेबी ने एनएसई को-लोकेशन मामले में नियमों के उल्लंघन को लेकर कारोबारी सदस्य पर जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की ‘को-लोकेशन’ सुविधा के संदर्भ में नियमों के उल्लंघन को लेकर मास्टर कैपिटल सर्विसेज लि. पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

‘को-लोकेशन’ सुविधा के तहत सदस्यों को शुल्क देकर एनएसई परिसर में अपना सर्वर लगाने की अनुमति मिलती है।

अपने आदेश में सेबी ने कहा कि ब्रोकर एनएसई के ई-मेल के बावजूद 2013 और 2014 में (सात अप्रैल, 2014 तक) वायदा एवं विकल्प खंड में कुल 317 कारोबारी दिवस में 256 दिन या 81 प्रतिशत सेकेंडरी सर्वर कनेक्शन से जुड़ा।

आदेश के अनुसार अत: मास्टर कैपिटल सर्विसेज लि. (एमसीएसएल) ने एनएसई के नियमों और आचार संहिता का उल्लंघन किया।

एनएसई की ‘को-लोकेशन’ टीम ने दिसंबर, 2011 में ई-मेल भेजकर कहा था कि जबतक एक्सचेंज की अनुमति नहीं हो, सदस्यों को ‘सेकेंडरी सर्वर’ से जुड़ने की अनुमति नहीं है।

सेबी के अनुसार सदस्यों को कनेक्शन की समस्या या प्राथमिक सर्वर से जुड़ पाने में असमर्थन होने की स्थिति में एसएसई ‘सेकेंडरी सर्वर’ उपलब्ध कराता है। अत: यह कोई सामान्य बात नहीं है कि ब्रोकर बार-बार ‘सेकेंडरी सर्वर’ से बिना किसी वाजिब कारण से जुड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम