लाइव न्यूज़ :

सेबी ने न्यूनतम सार्वजनिक पेशकश पर टिप्पणियों की समयसीमा को 24 दिसंबर तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बड़े इश्यू लाने वालों के लिये न्यूनतम सार्वजनिक पेशकश (एमपीओ) समीक्षा की आवश्यकताओं पर लोगों की टिप्पणियों के लिये समयसीमा को सोमवार को 24 दिसंबर तक बढ़ा दिया।

सेबी ने इससे पहले नवंबर में एमपीओ की समीक्षा की आवश्यकताओं पर परामर्श पत्र जारी किया था। सेबी ने परामर्श पत्र में प्रारंभिक शेयर बिक्री में न्यूनतम पेशकश के आकार को कम करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत इश्यू के बाद 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी वाली कंपनियों को आईपीओ में कम से कम पांच प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश करने की जरूरत का प्रस्ताव है।

अभी इश्यू के बाद चार हजार करोड़ रुपये तक की पूंजी वाली कंपनियों को आईपीओ में कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश करना पड़ती है।

इसमें कहा गया है कि ऐसा परिदृश्य भी हो सकता है जिसमें बड़े इश्यूकर्ता सूचीबद्धता के समय 10 प्रतिशत की न्यूनतम सार्वनजिक शेयरहोल्डिंग के नियम का अनुपालन पर खरे नहीं उतर रहे हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?