लाइव न्यूज़ :

SEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2025 11:50 IST

Nuvma mutual funds: नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट को इससे विशेष निवेश फंड श्रेणी सहित म्यूचुअल फंड के अंतर्गत योजनाएं शुरू करने में मदद मिलेगी।

Open in App

Nuvma mutual funds: वित्तीय सेवा कंपनी नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड को अपने प्रस्तावित म्यूचुअल फंड व्यवसाय की स्थापना के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट ने बताया, ‘‘ सेबी ने एक अक्टूबर 2025 को पत्र के माध्यम से कंपनी को प्रायोजक के रूप में कार्य करने और प्रस्तावित नुवामा म्यूचुअल फंड की स्थापना करने की मंजूरी दे दी है।’’

नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट को इससे विशेष निवेश फंड श्रेणी सहित म्यूचुअल फंड के अंतर्गत योजनाएं शुरू करने में मदद मिलेगी। म्यूचुअल फंड के पंजीकरण के लिए अंतिम मंजूरी सेबी द्वारा दी जाएगी, बशर्ते कंपनी कुछ आवश्यकताओं को पूरा करे।

कंपनी ने शेयर बाजार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को आवेदन करने के बारे में जनवरी में सूचित किया था, जिसमें नुवामा म्यूचुअल फंड के प्रायोजक के रूप में कार्य करने की मंजूरी मांगी गई थी। 

टॅग्स :भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)म्यूचुअल फंडबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!