लाइव न्यूज़ :

सेबी ने जिंस वायदा अनुबंध में ‘कैलेन्डर स्प्रेड मार्जिन’ के लिये नियमों में बदलाव किया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को जिंस वायदा अनुबंधों में समयावधि वाले (कैलेन्डर स्प्रेड) सौदों पर मार्जिन लाभ से संबंधित विधान में बदलाव किया। इस तरह के अनुबंधों में खरीद फरोख्त को बढ़ावा देने के मकसद से यह बदलाव किया गया है।

बाजार में कई उपाय है जिसका उपयोग कारोबारी विकल्प अनुबंध के समाप्त होने से पहले उसे बेचकर लाभ कमाने के लिये उपयोग करते हैं। ‘कैलेन्डर स्प्रेड’ उसी में से एक है। इसमें किसी एक महीने में किसी संपत्ति के ‘डेरिवेटिव’ (शेयर, बांड, जिंस आदि) की खरीद की जाती है जबकि दूसरे महीने में उसे बेचा जाता है। यह ज्यादातर जिंस बाजार में वायदा अनुबंधों में किया जाता है।

फिलहाल ‘कैलेन्डर स्प्रेड’ मार्जिन लाभ केवल तीन ‘एक्सपायरी’ पर लागू है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने एक परिपत्र में कहा कि अब नियामक ने इसे पहले तीन एक्सपायरी के बाद आगे बढ़ाने का निर्णय किया है।

सेबी के अनुसार ‘कैलेंडर स्प्रेड’ के मामले में जिसमें एक ही अंतर्निहित कमोडिटी (जिसमें वर्तमान में प्रारंभिक मार्जिन में 75 प्रतिशत लाभ की अनुमति है) वाले दो अनुबंध शामिल हैं, प्रारंभिक मार्जिन में लाभ की अनुमति तब दी जाएगी जब प्रत्येक व्यक्तिगत अनुबंध पहले छह ‘एक्सपायरी’ अनुबंध में से एक हो।

इस कदम से सुदूर महीनों के अनुबंधों में नकदी की स्थिति, हेजिंग (जोखिम प्रबंधन) बेहतर होने तथा लागत में कमी आने की उम्मीद है।

बाजार प्रतिभागियों ने पहले तीन ‘एक्सपायरी’ के बाद लाभ का दायरा बढ़ाये जाने का आग्रह किया था। उसके बाद सेबी ने यह निर्णय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम