लाइव न्यूज़ :

सेबी ने भेदिया कारोबार मामले में पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक, सात अन्य पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक अभय भूटाडा तथा सात अन्य इकाइयों पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार की रोक लगा दी है। इन इकाइयों पर यह रोक कंपनी के शेयरों में भेदिया कारोबार के लिए लगाई गई है। पूर्व में इस कंपनी का नाम मैग्मा फिनकॉर्प था।

इसके अलावा नियामक की ओर जारी अंतरिम आदेश में 13 करोड़ रुपये की गलत तरीके से की गई कमाई को जब्त करने का भी निर्देश दिया गया है।

फरवरी, 2021 में नियामक की प्रणाली में कंपनी के शेयरों को लेकर भेदिया कारोबार संबंधी अलर्ट मिला था। उसी समय पूनावाला समूह की इकाई राइजिंग सन होल्डिंग प्राइवेट लि. द्वारा मैग्मा कॉर्प में नियंत्रक हिस्सेदारी के अधिग्रहण की भी घोषणा की गई थी। इस अलर्ट के बाद सेबी ने मामले की जांच की थी।

भूटाडा के अलावा सौमिल शाह, सुरभि किशोर शाह, अमित अग्रवाल, मुरलीधर बगरंगलाल अग्रवाल, राकेश राजेंद्र भोजगधिया, राकेश राजेंद्र भोजगधिया एचयूएफ तथा अभिजीत पवार पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई