लाइव न्यूज़ :

सेबी ने जीडीआर में हेरफेर को लेकर निकायों, व्यक्तियों पर लगायी पाबंदी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमा टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जीडीआर जारी करने में धोखाधड़ी वाली व्यापार गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर दो निकायों और पांच व्यक्तियों पर पाबंदी लगा दी है।

सेबी ने सोमवार को दिये एक आदेश में कहा, ‘‘सोमा टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर प्रतिभूति बाजार की प्रत्यक्ष या परोक्ष पहुंच से आदेश की तिथि से अगले तीन साल तक के लिये रोक लगायी जाती है।’’

इसके अलावा एसके सोमानी, एके सोमानी, पी बंदोपाध्याय, प्रफुल्ल अनुभाई, सुनील पटेल और व्हाइटव्यू ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन पर पाबंदी लगायी गयी है।

ये पाबंदियां एक से तीन साल की अवधि के लिये लगायी गयी हैं।

सेबी ने 1-31 अक्टूबर 2006 के दौरान कंपनी द्वारा जीडीआर (ग्लोबल डिपॉजिटरी रसीद) जारी करने के संबंध में एक जांच की थी। नियामक ने अपनी जांच में पाया कि सोमा ने 172.9 डॉलर की जीडीआर जारी की थी। पूरा सब्सक्रिप्शन एक ही कंपनी व्हाइटव्यू ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (व्हाइटव्यू) को दिया गया था। व्हाइटव्यू के द्वारा इसका भुगतान पुर्तगाल के लिस्बन स्थित बैंको एफिसा एसए से ऋण प्राप्त करके किया गया था।

बाद में, यह पता चला कि व्हाइटव्यू ने भुगतान के लिये बैंको के साथ एक क्रेडिट समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।

सेबी ने कहा कि इस तरह धोखाधड़ी व अनुचित व्यापार व्यवहार पर रोक के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया। इसी के आधार पर कार्रवाई की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय