लाइव न्यूज़ :

किशोर बियानी पर सेबी के प्रतिबंध का असर रिलायंस के साथ सौदे पर नहीं: फ्यूचर रिटेल

By भाषा | Updated: February 4, 2021 14:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड ने कहा कि सेबी द्वारा उसके अध्यक्ष किशोर बियानी और कुछ अन्य प्रवर्तकों को प्रतिभूति बाजार से एक साल तक प्रतिबंधित करने का रिलायंस के साथ 24,713 करोड़ रुपये के सौदे पर ‘‘कोई असर नहीं’’ होगा।

कंपनी ने यह भी बताया कि किशोर बियानी, कुछ अन्य प्रवर्तकों और फ्यूचर कॉरपोरेट रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड (एफसीआरपीएल) ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा बुधवार को दिए आदेश के खिलाफ अपील करने की योजना बनाई है।

फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने बुधवार देर रात शेयर बाजारों के बताया, ‘‘आदेश का कंपनी की योजनाओं पर कोई असर नहीं होगा। हम समझते हैं कि संबंधित पक्ष अपील करने के लिए अपने वैधानिक अधिकार का इस्तेमाल कर इस आदेश को चुनौती देंगे।’’

फ्यूचर कॉरपोरेट रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड (एफसीआरपीएल) ने एक अलग बयान में कहा कि सेबी के आदेश में किसी भी निकट योजना के तहत प्रतिभूतियों के लेनदेन को बाहर रखा गया है।

बयान में आगे कहा गया, ‘‘इसलिए, सेबी के आदेश से रिलायंस समूह के साथ चल रही योजना को आगे बढ़ाने में कोई बाधा नहीं आएगी।’’

सेबी ने बुधवार को भेदिया कारोबार के लिए किशोर बियानी और फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरएल) के कुछ अन्य प्रवर्तकों पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार पर एक साल की रोक लगा दी थी।

बियानी फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरआर) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हैं। बियानी के अलावा फ्यूचर कॉरपोरेट रिसोर्सेज प्राइवेट लि., अनिल बियानी और एफसीआरएल एम्पलाइज वेलफेयर ट्रस्ट पर प्रतिबंध लगाया है।

इसके अलावा नियामक ने किशोर बियानी, अनिल बियानी और फ्यूचर रिसोर्सेज पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया तथा उनसे गलत तरीके से कमाए गए 17.78 करोड़ रुपये के लाभ को लौटाने को कहा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?