लाइव न्यूज़ :

सेबी ने एनएसई से पूछा, कारोबार को डिजास्टर रिकवरी साइट पर क्यों स्थानांतरित नहीं किया

By भाषा | Updated: February 24, 2021 19:11 IST

Open in App

मुंबई, 24 फरवरी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) से पूछा है कि बुधवार को कनेक्टिविटी (इंटरनेट सम्पर्क) बाधित होने से बाजार प्रणाली ठप होने के बाद कारोबार को ‘डिजास्टर रिकवरी साइट’ पर क्यों स्थानांतरित नहीं किया गया।

इसके साथ नियामक ने एनएसई को सलाह दी है कि वह कारोबार बंद होने के कारण की जड़ तक जाए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एनएसई को कारोबार को ‘डिजास्टर रिकवरी साइट’ पर स्थानांतरित नहीं करने की वजह बताने को कहा गया है। एनएसई को इस बारे में अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द देने को भी कहा गया है।

डिजास्टर रिकवरी प्रणाली किसी संकट के समय ‘प्लान-बी’ होती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि गतिविधियां प्रभावित नहीं होने पाएं।

एनएसई ने कहा है कि वह कनेक्टिविटी को लेकर दो दूरसंचार सेवा प्रदाताओं पर निर्भर है। दोनों की कनेक्टिविटी साथ-साथ बंद हो गई, जिससे यह समस्या पैदा हुई।

सेबी ने कहा कि वह एनएसई अधिकारियों के संपर्क में है और उसकी स्थिति पर नजर है। एनएसई को बाजार भागीदारों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराने की भी सलाह दी गई है।

एनएसई में कनेक्ट्रिविटी के मुद्दे की वजह से 11:40 बजे कारोबार बंद हो गया था। यह 3:30 बजे तक बंद रहा था। बाद में एनएसई और बीएसई ने कारोबार के समय को बढ़ाकर पांच बजे तक करने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई