लाइव न्यूज़ :

सेबी ने डिबेंचर न्यासियों को निवेशक चार्टर, मिली शिकायतों का वेबसाइट पर खुलासा करने को कहा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डिबेंचर न्यासियों या ट्रस्टियों (डीटी) को निवेशक चार्टर और अपनी वेबसाइट पर निवेशकों से मिली शिकायतों के ब्योरे का खुलासा करने को कहा है।

निवेशकों को विभिन्न सेवाओं के लिए डिबेंचर ट्रस्टियों के पास जाना होता है। ऐसे में नियामक उन गतिविधियों के बारे में निवेशकों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है जहां उन्हें डिबेंचर न्यासियों की जरूरत हो सकती है।

सेबी ने डिबेंचर न्यासियों के लिए एक निवेशक चार्टर भी बनाया है। इसमें निवेशकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं, विभिन्न सेवाओं की समयसीमा, निवेशकों के अधिकार और प्रतिबद्धताएं तथा शिकायत समाधान प्रणाली का ब्योरा है।

इस संबंध में सेबी ने सभी पंजीकृत डिबेंचर न्यासियों को अपनी वेबसाइट पर निवेशक चार्टर को डालने और दफ्तरों आदि में प्रमुख स्थानों पर इसे प्रदर्शित का निर्देश दिया है।

इसके अलावा ट्रस्टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएआई) भी अपनी वेबसाइट पर निवेशक चार्टर डालेगी।

इसके साथ ही निवेशक शिकायत निवारण तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए सेबी ने डिबेंचर न्यासियों को अपनी संबंधित वेबसाइट पर उनके खिलाफ प्राप्त शिकायतों या उनके द्वारा निपटाए गए गैर-परिवर्तनीय ऋण प्रतिभूतियों से संबंधित मामलों का ब्योरा डालने को भी कहा है।

नियामक ने कहा कि उन्हें इस तरह के ब्योरा को आगे के महीने की सात तारीख तक जमा कराना होगा।

सेबी ने वेबसाइट पर शिकायतों के ब्योरे का खुलासा करने के लिए एक प्रारूप भी निर्धारित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी