लाइव न्यूज़ :

एसबीआई का एकल शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में सात प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: February 4, 2021 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने गुरुवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ सात प्रतिशत घटकर 5,196.22 करोड़ रुपये रहा।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को पिछले वित्त वर्ष में अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 5,583.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि इस दौरान उसकी कुल आय घटकर 75,980.65 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 76,797.91 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने बताया की तीसरी तिमाही में एकीकृत आधार पर उसका शुद्ध लाभ 5.8 प्रतिशत घटकर 6,402.16 करोड़ रुपये रहा, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि में 6,797.25 करोड़ रुपये था।

हालांकि, इस दौरान बैंक की परिसंपत्ति (दिए गए ऋण) की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और अवरुद्ध ऋण (एनपीए) 31 दिसंबर, 2020 तक कुल अग्रिम के मुकाबले घटक 4.77 प्रतिशत पर आ गयी।एक साल पहले की समान अवधि में एनपीए 6.94 प्रतिशत थी।

मूल्य के संदर्भ में सकल एनपीए या अवरुद्ध ऋण 1,17,244.23 करोड़ रुपये था। इसी तरह शुद्ध एनपीए घटकर 1.23 प्रतिशत या 29,031.72 करोड़ रुपये रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत