लाइव न्यूज़ :

एसबीआई 4,100 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली को केएसके महानदी का एनपीए खाता बेचेगा, बोलियां मांगीं

By भाषा | Updated: December 5, 2021 10:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर भारतीय स्टेट बैंक अपने 4,100 करोड़ रुपये से अधिक के बकाये की वसूली के लिए केएसके महानदी पावर कंपनी का गैर-निष्पादित आस्ति (एनपीए) खाता बेचेगा। बैंक ने इसके लिए संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) तथा अन्य वित्तीय संस्थानों से बोलियां मांगी हैं।

एसबीआई ने नीलामी नोटिस में कहा, ‘‘वित्तीय संपत्तियों की बिक्री की नीति तथा नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप हम केएसके महानदी का खाता बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित कर रहे हैं।’’

केएसके महानदी के खाते की ई-नीलामी 31 दिसंबर, 2021 को होगी।

कंपनी पर एसबीआई का कोष आधारित बकाया 3,805.04 करोड़ रुपये तथा गैर-कोष आधारित बकाया 286.83 करोड़ रुपये का है। इस तरह कुल बकाया 4,101.87 करोड़ रुपये है।

देश के सबसे बड़े बैंक ने इस एनपीए खाते की बिक्री के लिए आरक्षित मूल्य 1,423.17 करोड़ रुपये रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें