लाइव न्यूज़ :

आवास ऋण पर अगस्त अंत तक प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लेगा एसबीआई

By भाषा | Updated: July 31, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली 31 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शनिवार को कहा कि उसने अगस्त अंत तक अपने आवास ऋण पर प्रोसेसिंग या प्रसंस्करण शुल्क माफ करने का निर्णय किया है।

बैंक के अनुसार वर्तमान में आवास ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क 0.40 प्रतिशत है।

एसबीआई ने कहा कि आवास ऋण लेने वाले ग्राहक मानसून धमाका ऑफर के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह ऑफर हालांकि सीमित समय के लिए है।

बैंक ने कहा, ‘‘वर्तमान में एसबीआई के गृह ऋण के लिए ब्याज दर 6.70 प्रतिशत से शुरू होती है। इसलिए घर लेने का इससे बेहतर समय और कोई नहीं हो सकता। यह पेशकश 31 अगस्त तक के लिए है।’’

बैंक के खुदरा और डिजिटल बैंकिंग विभाग के प्रबंध निदेशक सी एस शेट्टी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि प्रोसेसिंग शुल्क हटाने का निर्णय घर खरीदारों को आसानी से फैसला लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। क्योंकि ब्याज दर अपने ऐतिहासिक निचले स्तर पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?