लाइव न्यूज़ :

खुदरा ग्राहकों को कर्ज पर कई रियायतें देगा एसबीआई

By भाषा | Updated: August 16, 2021 13:11 IST

Open in App

मुंबई, 16 अगस्त देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने त्योहारी सीजन के दौरान अपने खुदरा ग्राहकों के लिए कई पेशकशों की घोषणा की है।

बैंक की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार सभी चैनलों पर कार ऋण लेने वाले ग्राहकों से कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। ग्राहकों को कार के लिए कुल लागत पर (ऑन-रोड) 90 प्रतिशत तक कर्ज मिलेगा।

इसके अलावा बैंक योनो ऐप के जरिये आवेदन करने वाले ग्राहकों को 0.25 प्रतिशत की विशेष ब्याज छूट देगा। योनो (यू नीड ओनली वन ऐप) एसबीआई की मोबाइल बैंकिंग ऐप है।

बयान में कहा गया है कि योनो के ग्राहकों को 7.5 प्रतिशत सालाना की शुरुआती दर पर कार ऋण उपलब्ध होगा।

इसके अलावा बैंक अपने गोल्ड लोन ग्राहकों को 0.75 प्रतिशत कम ब्याज की पेशकश कर रहा है। ये ग्राहक बैंक के सभी चैनलों से 7.5 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर पर ऋण ले सकेंगे। बयान में कहा गया है कि योनो के जरिये गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों से प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।

व्यक्तिगत और पेंशन ऋण ग्राहकों के लिए बैंक ने सभी चैनलों पर प्रोसेसिंग शुल्क शतप्रतिशत माफ करने की घोषणा की है।

कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे लोगों मसलन स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को व्यक्तिगत ऋण पर 0.50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। यह पेशकश जल्द कार और गोल्ड लोन के लिए भी लागू होगी।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एसबीआई खुदरा जमाकर्ताओं के लिए विशेष ‘प्लैटिनिम मियादी जमा’ की पेशकश कर रहा है। इसके तहत 15 अगस्त, 2020 से 14 सितंबर, 2021 तक ग्राहकों को 75 दिन, 75 सप्ताह और 75 महीने की मियादी जमा पर 0.15 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।

एसबीआई के प्रबंध निदेशक (खुदरा एवं डिजिटल बैंकिंग) सी एस शेट्टी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि इन पेशकशों से ग्राहकों को अपने कर्ज पर और बचत उपलब्ध होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?