लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में एसबीआई करेगा 71 करोड़ की मदद

By भाषा | Updated: May 3, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन मई देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बैंक ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में हाथ आगे बढ़ाते हुए सोमवार को 71 करोड़ रूपए आवंटित करने की घोषणा की है। इस आवंटित धनराशि का इस्तेमाल कोरोना से सबसे अधिक राज्यों में एक हजार बिस्तरों का अस्पताल बनाने समेत अन्य सुविधा प्रदान करने में किया जाएगा।

एसबीआई ने एक बयान में कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना करने के लिए बैंक ने कई व्यवस्थाओं में मदद के तौर पर 71 करोड़ रूपए आवंटित किये हैं।

उसने बताया कि कुल आवंटित राशि में से 30 करोड़ रूपए अस्थायी अस्पताल के लिए दिए जायेंगे तथा 21 करोड़ रूपए का आवंटन स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद, अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति, कोविड देखभाल केंद्र, एम्बुलेंस, पीपीई किट और मास्क के साथ जरूरतमंद लोगों को भोजन समेत राहत सामग्री मुहैया कराने में किया जायेगा।

स्टेट बैंक ने कहा कि दस करोड़ रूपए की राशि सरकार के कोरोना से संबंधित दिशा-निर्देशों का समर्थन करने तथा दस करोड़ रूपए लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए गैर सरकारी संगठनों के बीच दिए जायेंगे। बैंक अपनी 22 हजार शाखाओं के बड़े नेटवर्क के जरिये लोगों की सहायता करेगा।

इसके अतिरिक्त बैंक कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अस्थायी अस्पताल बनाने के लिए विभिन्न नामित अधिकारियों के साथ बातचीत भी कर रहा है। बैंक ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के टीकाकरण के लिए विभिन्न अस्पतालों के साथ समझौता भी किया है। जिसका खर्च बैंक ही उठाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?