लाइव न्यूज़ :

एसबीआई 466 करोड़ रुपये की वसूली को 11 खातों की ई-नीलामी करेगा

By भाषा | Updated: October 20, 2019 15:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देSBI सात नवंबर को 11 ऋण खातों की ई-नीलामी करेगा। बैंक ने कहा कि इन वित्तीय संपत्तियों को 12 अक्टूबर को दिखाया गया

भारतीय स्टेट बैंक 466.49 करोड़ रुपये की वसूली को सात नवंबर को 11 ऋण खातों की ई-नीलामी करेगा। नीलामी के लिए जारी नोटिस में कहा गया है कि नियामीय दिशानिर्देशों के तहत बैंक की संशोधित नीति के अनुसार 11 ऋण खातों को संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी)-बैंकों-गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और वित्तीय संस्थानों को बिक्री के लिए रखा जाएगा।

बैंक ने कहा कि इन वित्तीय संपत्तियों को 12 अक्टूबर को दिखाया गया और नीलामी सात नवंबर को होगी। जिन प्रमुख गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) वाले खातों की नीलामी की जानी है उनमें भाटिया ग्लोबल ट्रेडिंग (बीजीटीएल) शामिल है। इस फर्म पर बैंक का 177.02 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा भाटिया कोक एंड एनर्जी लि. (104.15 करोड़ रुपये), भाटिया कोल वॉशरीज (12.58 करोड़ रुपये) और एशियन नैचुरल रिसोर्सेज (इंडिया) लि. (2.18 करोड़ रुपये) के खाते भी इसमें नीलामी की सूची में शामिल हैं। महाराष्ट्र स्टील्स प्राइवेट लि. (40.51 करोड़ रुपये), अंशुल स्टील लि. (37.70 करोड़ रुपये) और विधाता मेटल्स (36.98 करोड रुपये) के बकायों को भी बैंक नीलाम करने जा रहा है। 

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSBI cuts loan interest: 25 बीपीएस की कटौती?, 15 अक्टूबर 2024 से प्रभावी, जानें असर

कारोबारInstant Loan Scheme SBI: पैन और जीएसटी आंकड़े लाओ और 15-45 मिनट में 50000000 रुपये लोन?, एसबीआई ने त्योहारी सीजन में दिया तोहफा

कारोबारभारतीय स्टेट बैंकः 10000 नई नौकरी?, एसबीआई ने कहा 2024-25 में नए कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना, इस फील्ड में तैनाती?

कारोबारSBI: टारगेट 100000 करोड़ रुपये?, देश का पहला वित्तीय संस्थान बनने का लक्ष्य, एसबीआई चेयरमैन शेट्टी बोले- 3-5 साल में करेंगे धमाका

कारोबारJefferies top picks: 5 साल के मजबूत रिटर्न पर नजर रखने के लिए इन 11 स्टॉक्स में कर सकते हैं निवेश, जानें इनके बारे में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत