लाइव न्यूज़ :

SBI इस महीने 12 एनपीए खातों की करेगा ई-नीलामी, खातों में बैंक का फंसा है 506 करोड़ रुपये

By अनुराग आनंद | Updated: March 12, 2021 07:14 IST

स्टेट बैंक ने कहा कि आर्या इंडस्ट्रियल प्राडक्ट्स ने बैंक के खिलाफ जनवरी 2016 में नागरिक अदालत, अलीपोर, कोलकाता में 226 करोड़ रुपये के नुकसान की वसूली का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइसके अलावा दस खाते जिनमें कुल 383.23 करोड़ रुापये का बकाया है उन्हें 26 मार्च को बिक्री के लिये पेश किया जायेगा। जीओएल आफशोर लिमिटेड के 50.75 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिये ई- नीलामी 30 मार्च को होगी। 

नयी दिल्ली: देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) इस महीने अपने 12 फंसे कर्ज वाले खातों को ई-नीलामी के जरिये संपत्ति पुनर्गठन कंपनी (एआरसी) को बेचेगा। इन खातों में बैंक के 506 करोड़ रुपये का कर्ज फंसा है।

एसबीआई ने इस संबंध में जारी एक बिक्री अधिसूचना में कहा है, ‘‘बैंक की वित्तीय संपत्तियों की बिक्री नीति के तहत, नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप, हम इन खातों को एआरसी..बैंकों... एनबीएफसी..वित्तीय संस्थानों के समक्ष बिक्री के लिये रखते हैं। इनके लिये खातों के आगे नियम और शर्तें रखीं गई हैं।’’

इन कर्ज खातों से जुड़ी कंपनियों पर SBI का 506.22 करोड़ रुपये बकाया है-

इन कर्ज खातों से जुड़ी कंपनियों पर बैंक को 506.22 करोड़ रुपये बकाया है। आर्या इंडस्ट्रियल प्राडक्ट्स प्रा. लि. पर बैंक का 72.24 करोड़ रुपये बकाया है। इस खाते के लिये ई-नीलामी 16 मार्च तय की गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि आर्या इंडस्ट्रियल प्राडक्ट्स ने बैंक के खिलाफ जनवरी 2016 में नागरिक अदालत, अलीपोर, कोलकाता में 226 करोड़ रुपये के नुकसान की वसूली का दावा किया है।

जानें किन कंपनियों के एनपीए खाते की नीलामी करेगा SBI-

बैंक ने बिक्री नोटिस में कहा है, ‘‘आर्या इंडस्ट्रियल प्राडक्ट्स प्रा. लि. की बिक्री समूचे दायित्व के साथ की जायेगी। प्रतिदावे के मामले में चलते भविष्य में आने वाला दायित्व भी इसमें शामिल होगा।’’ इसके अलावा दस खाते जिनमें कुल 383.23 करोड़ रुापये का बकाया है उन्हें 26 मार्च को बिक्री के लिये पेश किया जायेगा। इनमें हैवी मेटल एण्ड ट्यूब्स लि. 116.91 करोड़ रुपये, श्री वैष्णव इंडस्ट्रीज - 58.92 करोड़ रुपये, श्री बालमुकुंद पॉलिप्लास्ट 49.73, टाइम्स फेरो एलायज 41.25 करोड़ रुपये और बिहार राफिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 38.14 करोड़ रुपये का बकाया शामिल है।

बकाये की वसूली के लिये ई- नीलामी 30 मार्च को भी होगी-

जोहरीलाल अग्रवाल सेल्स प्रा. लि. पर 24.70 करोड़ रुपये, मेघा ग्रेनुल्स प्रा. लि. का 23.21 करोड़ रुपये, अभिनंदन इंटरेक्सिम 14.16 करोड़ रुपये, टाइम्सपैक इंडिया का 14.03 करोड़ रुपये और श्याम सेल्स पर 2.18 करोड़ रुपये का बकाया शामिल है। जीओएल आफशोर लिमिटेड के 50.75 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिये ई- नीलामी 30 मार्च को होगी। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियाकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित