लाइव न्यूज़ :

एसबीआई ने आवास ऋण पर ब्याज दर घटाकर 6.70 प्रतिशत की

By भाषा | Updated: March 1, 2021 18:09 IST

Open in App

मुंबई, एक मार्च देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (एसबीआई) ने अपने आवास ऋण पर ब्याज दरों में 0.10 प्रतिशत की कटौती की है। अब बैंक 6.70 प्रतिशत ब्याज पर आवास ऋण की पेशकश कर रहा है।

एसबीआई ने सोमवार को बयान में कहा कि नई दरें ऋण की राशि तथा कर्ज लेने वाले के सिबिल स्कोर पर निर्भर करेंगी। इसके तहत ऋण 31 मार्च, 2021 तक उपलब्ध होगा।

बैंक ने कहा कि 75 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर ब्याज दर 6.70 प्रतिशत होगी। 75 लाख रुपये से पांच करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए ब्याज दर 6.75 प्रतिशत होगी।

बैंक की उप प्रबंध निदेशक (खुदरा कारोबार) सलोनी नारायण ने कहा, ‘‘हम त्योहारी सीजन विशेषरूप से होली का लाभ लेना चाहते हैं। यह साल का आखिरी महीना है और हम अच्छे आंकड़ों की उम्मीद कर रहे हैं।’’

इसके अलावा बैंक प्रोसेसिंग शुल्क पर भी शत-प्रतिशत छूट दे रहा है।

बैंक ने कहा कि ग्राहक योनो ऐप के जरिये भी आवास ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसा करने पर उन्हें 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बैंक महिला ग्राहकों को भी ब्याज में विशेष 0.05 प्रतिशत की छूट दे रहा है।

नारायण ने कहा कि बैंक को आवास ऋण खंड में किस्त के भुगतान को लेकर कोई चुनौती नहीं दिख रही है। ‘‘जो भी दबाव है हमें उसकी जानकारी है और हम ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?