लाइव न्यूज़ :

एसबीआई ने किसानों को ऋण देने के लिए अडाणी कैपिटल के साथ हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर देश के सबसे बड़े बैंक ‘भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)’ ने देश में किसानों को ऋण मुहैया कराने के लिए सह-ऋण भागीदार के रूप में अडाणी कैपिटल के साथ हाथ मिलाया है।

एसबीआई ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि एसबीआई ने किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ऋण प्रदान करने के लिए अडाणी समूह की एनबीएफसी शाखा, अडाणी कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (अडाणी कैपिटल) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि कृषि कार्यों में दक्षता और फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जा सके।

एसबीआई ने कहा कि यह साझेदारी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि मशीनीकरण को अपनाने में देश के किसानों मदद करेगी।

बयान में कहा गया ‘‘एसबीआई सक्रिय रूप से किसानों की आय को दोगुना करने के लिए ऋण प्रवाह बढ़ाने के लिए कृषि मशीनीकरण, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) आदि के वित्तपोषण के लिए कई एनबीएफसी के साथ सह-ऋण के अवसरों की तलाश कर रहा है।’’

एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा ने कहा कि इस साझेदारी से एसबीआई के ग्राहक आधार का विस्तार करने के साथ-साथ देश के कृषि क्षेत्र से जुड़ने और भारत की कृषि अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान करने में मदद मिलेगी।

खारा ने कहा, ‘‘दूर-दराज के इलाकों में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने और अंतिम छोर तक बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराने के लिए हम और एनबीएफसी के साथ काम करना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?