लाइव न्यूज़ :

एसबीआई ने दी योनो ऐप के जरिए किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की सीमा संशोधित कराने की सुविधा

By भाषा | Updated: August 15, 2020 05:48 IST

बैंक ने कहा कि केसीसी का समीक्षा विकल्प किसानों को बिना किसी कागजी कार्रवाई के केवल चार क्लिक में अपने घर के आराम से आवेदन करने में मदद करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई ने शुक्रवार को कहा कि अपने एकल खिड़की समाधान एप, ‘योनो कृषि’, के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की सीमा को संशोधित करवाने की सुविधा दी है। योनो कृषि पर केसीसी समीक्षा विकल्प के साथ, किसानों को अब अपने केसीसी में संशोधन करने के लिए बैंक की शाखा तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। 

नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि अपने एकल खिड़की समाधान एप, ‘योनो कृषि’, के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की सीमा को संशोधित करवाने की सुविधा दी है जिसके लिए किसानों को बैंक की शाखा में नहीं जाना होगा। स्टेट बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि योनो कृषि पर केसीसी समीक्षा विकल्प के साथ, किसानों को अब अपने केसीसी में संशोधन करने के लिए बैंक की शाखा तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। 

बैंक ने कहा कि केसीसी का समीक्षा विकल्प किसानों को बिना किसी कागजी कार्रवाई के केवल चार क्लिक में अपने घर के आराम से आवेदन करने में मदद करेगा। ऋणदाता ने कहा कि चूंकि सभी किसानों के पास स्मार्टफोन तक पहुंच नहीं है, इसलिए इसने अपनी शाखाओं में केसीसी समीक्षा प्रक्रिया को भी सुव्यवस्थित किया है। 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि योको कृषि पर केसीसी की समीक्षा से 75 लाख से अधिक किसानों को लाभ होने की उम्मीद है, जिनके पास एसबीआई में केसीसी खाते हैं। 

एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, ‘‘यह नई सुविधा हमारे किसान सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर जोड़ा गया है जो हमारे बहुमूल्य ग्राहक हैं। हमें विश्वास है कि अब वे अपने केसीसी सीमा संशोधन के लिए परेशानी मुक्त आवेदन प्रक्रिया का अनुभव करेंगे।’’ योनो कृषि से 10 से अधिक स्थानीय भाषाओं में सम्पर्क किया जा सकता है। 

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSBI cuts loan interest: 25 बीपीएस की कटौती?, 15 अक्टूबर 2024 से प्रभावी, जानें असर

कारोबारInstant Loan Scheme SBI: पैन और जीएसटी आंकड़े लाओ और 15-45 मिनट में 50000000 रुपये लोन?, एसबीआई ने त्योहारी सीजन में दिया तोहफा

कारोबारभारतीय स्टेट बैंकः 10000 नई नौकरी?, एसबीआई ने कहा 2024-25 में नए कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना, इस फील्ड में तैनाती?

कारोबारSBI: टारगेट 100000 करोड़ रुपये?, देश का पहला वित्तीय संस्थान बनने का लक्ष्य, एसबीआई चेयरमैन शेट्टी बोले- 3-5 साल में करेंगे धमाका

कारोबारJefferies top picks: 5 साल के मजबूत रिटर्न पर नजर रखने के लिए इन 11 स्टॉक्स में कर सकते हैं निवेश, जानें इनके बारे में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें