लाइव न्यूज़ :

एसबीआई ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिये 11 करोड़ रुपये का योगदान दिया

By भाषा | Updated: March 1, 2021 22:09 IST

Open in App

मुंबई, एक मार्च भारतीय स्टेट बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने सरकार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अगले चरण में समर्थन के तौर पर प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में 11 करोड़ रुपये का योगदान किया है।

कोविड-19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण एक मार्च को शुरू हुआ।

बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने एक बयान में कहा, ‘‘महामारी के खिलाफ अभियान अबतक खत्म नहीं हुआ है और एक जिम्मेदार कॉरपोरेट नागरिक के रूप में, हमारा कर्तव्य है कि सरकार के सभी को टीका उपलब्ध कराने के प्रयास का समर्थन किया जाए।’’ टीकाकरण की सफलता के लिये मैं हर किसी से आगे आने और यथासंभव मदद का आग्रह करता हूं।’’

इससे पहले, एसबीआई ने पिछले साल कोविड-19 के खिलाफ अभियान में अपने सालाना लाभ का 0.25 प्रतिशत देने की प्रतिबद्धता जतायी थी। साथ ही बैंक ने जरूरतमंदों के बीच मास्क, सैनिटाइजर और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध करायी है।

इसके अलावा बैंक के कर्मचारियों ने पीएम केयर्स फंड में 107 करोड़ रुपये का योगदान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र