जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा से मिले एसबीआई के चेयरमैन खारा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 23:47 IST2021-08-17T23:47:32+5:302021-08-17T23:47:32+5:30

SBI Chairman Khara meets J&K Lieutenant Governor Sinha | जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा से मिले एसबीआई के चेयरमैन खारा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा से मिले एसबीआई के चेयरमैन खारा

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से राजभवन में मुलाकात की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। बैठक के दौरान खारा ने उपराज्यपाल को एसबीआई द्वारा जम्मू-कश्मीर में वित्तीय समावेशन के लिए किए गए उपायों के बारे में बताया। खारा ने सिन्हा को बैंक की ओर से संघ शासित प्रदेश के लोगों को आगे दी जाने वाली वित्तीय सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। सिन्हा ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र सामाजिक आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने एसबीआई के चेयरमैन से संघ शासित प्रदेश के लोगों को सर्वश्रेष्ठ वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SBI Chairman Khara meets J&K Lieutenant Governor Sinha

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे