लाइव न्यूज़ :

एसबीआई ‘नमस्ते यूके’ के जरिये ब्रिटेन में मना रहा शताब्दी वर्ष

By भाषा | Updated: December 18, 2021 19:36 IST

Open in App

लंदन, 18 दिसंबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ब्रिटेन में अपनी मौजूदगी के शताब्दी वर्ष में नई ‘नमस्ते यूके’ खाता योजना लेकर आया है जिसके जरिये भारतीय छात्र और पेशेवर भारत से रवाना होने से पहले ही ब्रिटेन में अपनी बैंकिंग सेवाएं शुरू कर सकेंगे।

ब्रिटेन में एसबीआई के क्षेत्रीय परिचालन प्रमुख शरद चांडक ने उम्मीद जताई है कि बैंक के योनो मोबाइल ऐप के जरिये आने वाले साल में और अधिक भारतीय छात्रों तथा पेशेवरों की इस तरह के खाते में दिलचस्पी बढ़ेगी।

चांडक ने कहा, ‘‘योनो ऐप की मदद से एक महीने में करीब 500 नमस्ते यूके खाते खोले जा रहे हैं। ब्रिटेन के लंबी अवधि के वीजा धारकों को भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा जो भारत में वीजा जारी होने के साथ-साथ और ब्रिटेन पहुंचने से पहले ही बैंकिंग आवश्कताएं पूरी कर सकेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसे ‘नमस्ते यूके’ खाता कहा जाता है जो यात्रियों को मानसिक तसल्ली देने के लिए है। यह सेवा करीब छह महीने से चल रही है और ब्रिटेन आने वाले भारतीय छात्रों एवं पेशेवरों को इसका बहुत फायदा मिलेगा।’’

एसबीआई 1921 से ही ब्रिटेन में बैंकिंग सेवाएं दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा