लाइव न्यूज़ :

एसबीआई कार्ड का IPO दो मार्च को खुलेगा, खरीदने के लिए रहें तैयार, जानिए सबकुछ

By भाषा | Updated: February 20, 2020 20:27 IST

कंपनी ने पिछले साल नवंबर में आईपीओ के लिये विवरण पुस्तिका जमा की थी। इसे भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से 11 फरवरी को मंजूरी मिली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आईपीओ अभिदान के लिये दो मार्च को खुलेगा और पांच मार्च को बंद होगा।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई कार्ड बिक्री पेशकश के जरिये 1,30,526,798 इक्विटी शेयर जारी करेगा।37,293,371 शेयर की बिक्री एसबीआई और 93,233,427 शेयर की पेशकश कार्लाइल ग्रुप करेगा।

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की इकाई एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज का 9,000 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) अभिदान के लिये दो मार्च को खुलेगा।

कंपनी ने पिछले साल नवंबर में आईपीओ के लिये विवरण पुस्तिका जमा की थी। इसे भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से 11 फरवरी को मंजूरी मिली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आईपीओ अभिदान के लिये दो मार्च को खुलेगा और पांच मार्च को बंद होगा।

विवरण पुस्तिका के अनुसार एसबीआई कार्ड बिक्री पेशकश के जरिये 1,30,526,798 इक्विटी शेयर जारी करेगा। इसमें 37,293,371 शेयर की बिक्री एसबीआई और 93,233,427 शेयर की पेशकश कार्लाइल ग्रुप करेगा। इसके अलावा कंपनी 500 करोड़ रुपये का ताजा इक्विटी शेयर जारी करेगी।

एसबीआई की एसबीआई कार्ड में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एसबीआई कार्ड देश में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला दूसरा निकाय है। उसकी बाजार हिस्सेदारी 18 प्रतिशत है।

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?