लाइव न्यूज़ :

Upcoming IPO: 21 जुलाई से खुल रहा सैवी इंफ्रा का सस्ता IPO, प्राइस बैंड 114-120 रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2025 11:52 IST

Upcoming IPO: सैवी इंफ्रा एंड लॉजिस्टिक्स सोमवार, 21 जुलाई को अपना आईपीओ लॉन्च करेगी, जिसके ज़रिए 120 रुपये के ऊपरी मूल्य बैंड पर 69.98 करोड़ रुपये तक जुटाए जाएँगे। इस इश्यू में 58.32 लाख इक्विटी शेयर शामिल हैं और इसे एनएसई इमर्ज पर सूचीबद्ध किया जाएगा। इस राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Open in App

Upcoming IPOगांधीनगर की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनी सैवी इन्फ्रा एंड लॉजिस्टिक्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 21 जुलाई को खुलेगा। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उसने अपने 70 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 114-120 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी का आईपीओ 23 जुलाई को बंद होगा। कंपनी के शेयर एनएसई इमर्ज पर सूचीबद्ध होंगे। आईपीओ के तहत 58.32 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे।

आईपीओ से प्राप्त 49 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। शेष राशि का उपयोग सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

सैवी इन्फ्रा एंड लॉजिस्टिक्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक तिलक मुंद्रा ने कहा, ‘‘आईपीओ से प्राप्त राशि हमारी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करेगी और हमें ईपीसी तथा लॉजिस्टिक्स दोनों विभागों का कुशलतापूर्वक विस्तार करने में सक्षम बनाएगी।’’

सैवी इन्फ्रा एंड लॉजिस्टिक्स, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) और लॉजिस्टिक्स के कारोबार क्षेत्र में है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 283.39 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व और 23.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। 

टॅग्स :IPOबिजनेसBusiness
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित