लाइव न्यूज़ :

महामारी की वजह से 2020 में सऊदी अरामको का मुनाफा भारी गिरावट के साथ 49 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: March 21, 2021 12:49 IST

Open in App

दुबई, 21 मार्च (एपी) सऊदी अरब की सरकार समर्थित पेट्रोलियम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अरामको का मुनाफा 2020 में भारी गिरावट के साथ 49 अरब डॉलर रह गया। कोरोना वायरस महामारी की वजह से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा बाजार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे कंपनी के मुनाफे में भी जबर्दस्त गिरावट आई है।

सऊदी अरेबियन ऑयल कंपनी ने रविवार को अपने वित्तीय नतीजे जारी किए। महामारी की वजह से दुनियाभर में आवाजाही पर अंकुश लगा था, जिससे पेट्रोलियम उत्पादों के दाम अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गए थे।

हालांकि, हाल के सप्ताहों में आवाजाही पर अंकुशों में ढील, कारोबार खुलने और कोविड-19 टीकाकरण अभियान की वजह से कच्चे तेल के दाम चढ़े हैं।

अरामको ने कहा है कि उसके तेल राजस्व में भारी गिरावट के बावजूद वह तिमाही आधार पर 18.75 अरब डॉलर या सालाना 75 अरब डॉलर के लाभांश के भुगतान के वादे को पूरा करेगी। कंपनी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के दौरान शेयरधारकों से यह वादा किया था। लाभांश का लगभग पूरा पैसा सऊदी सरकार की जेब में जाएगा। सरकार की कंपनी में 98 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सऊदी अरामको का मुनाफा 2020 में घटकर 49 अरब डॉलर रह गया। 2019 में कंपनी ने 88.2 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया था। इससे पिछले साल यानी 2018 में कंपनी का मुनाफा 111.1 अरब डॉलर रहा था। अरामको दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी