लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई में हिस्सेदारी लेने को लेकर सऊदी अरामको की बातचीत जारी

By भाषा | Updated: March 23, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च सऊदी अरामको अभी भी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के साथ उसके तेल से रसायन बनाने की (ओ2सी) इकाई में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत कर रही है। वित्तीय सेवा प्रदाता अमेरिकी कंपनी मोर्गन स्टेनले ने सोमवार को सऊदी अरब की कंपनी के 2020 के वित्तीय परिणाम की घोषणा के बाद विश्लेषकों के साथ बातचीत का हवाला देते हुए यह बात कही।

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अगस्त 2019 में दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक कंपनी को ओ2सी इकाई में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचे जाने की घोषणा की थी। इसमें गुजरात के जामनगर में दो रिफाइनरी और पेट्रोरसायन संपत्ति शामिल है। सौदे को मार्च 2020 तक पूरा होना था लेकिन इसमें देरी हुई।

मोर्गन स्टेनले ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘सऊदी अरामको के वित्तीय परिणाम के बाद विश्लेषकों के साथ चर्चा में यह संकेत दिया गया कि कंपनी रिलायंस के साथ सहमति पत्र पर गैर-बाध्यकारी एमओयू पर हस्ताक्षर के संदर्भ में अभी भी संभावित भागीदारी के रूप में मौजूदा अवसर के आकलन को लेकर भारतीय कंपनी के साथ बातचीत कर रही है।’’

रिफाइनरी और पेट्रो रसायन संयंत्रों के अलावा ओ2सी कारोबार में ईंधन के खुदरा कारोबार में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है। हालांकि इस सौदे में बंगाल की खाड़ी में केजी-डी6 ब्लॉक में स्थित तेल एवं गैस उत्पादन संपत्ति शामिल नहीं है।

रिलायंस ने सऊदी अरामको के साथ गैर-बाध्यकारी आशय पत्र पर हस्ताक्षर के बाद 2019 में ओ2सी कारोबार का मूल्य 75 अरब डॉलर बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?