लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में शामिल होंगे सऊदी अरामको के चेयरमैन

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:55 IST

Open in App

मुंबई, 24 जून सऊदी अरामको के चेयरमैन और वहां के प्रमुख संपत्ति कोष पीआईएफ के प्रमुख यासिर ओथमान अल-रुमायन रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में बतौर स्वतंत्र निदेशक शामिल होंगे। उनकी नियुक्ति दोनों पक्षों के बीच 15 अरब डॉलर के सौदे के पूरा होने से पहले हुई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को कंपनी की 44वीं सालाना आम बैठक में अल-रुमायन की नियुक्ति की घोषणा की। दो वर्ष पहले अंबानी ने कंपनी की तेल-रसायन (ओ2सी) इकाई में सऊदी अरामको को 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना की जानकारी दी थी।

उन्होंने कहा कि हार्वर्ड विश्विद्यालय से पढ़े 51 वर्षीय अल-रुमायन 92 साल के योगेंद्र पी त्रिवेदी की जगह लेंगे। त्रिवेदी ने सेवानिवृत्त होने की इच्छा व्यक्त की हैं।

अंबानी ने ओ2सी कारोबार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के बारे में कहा कि सौदा इस साल पूरा हो जाने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 को लेकर कई चुनौतियों के बावजूद, हमने सऊदी अरामको के साथ अपनी बातचीत में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की। इस महामारी के दौरान भी दोनों पक्षों की ओर से निरंतर जुड़ाव और संकल्प सऊदी अरामको और रिलायंस के बीच मजबूत संबंधों का प्रमाण है।’’

अंबानी ने कहा कि आरआईएल ओ2सी कारोबार में सऊदी अरामको को रणनीतिक भागीदार के रूप में स्वागत करने के लिये उत्सुक है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हमारी भागीदारी को इस साल शीघ्रता से औपचारिक रूप दे दिया जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि अंबानी ने 2019 में ओ2सी कारोबार का मूल्यांकन 75 अरब डॉलर होने की घोषणा की थी। इस कारोबार में समूह की तेल रिफाइनरी और पेट्रोरसायन इकाइयों के साथ ईंधन का खुदरा बिक्री कारोबार शामिल हैं। अरामको को 20 प्रतिशत हिस्सेदारी का मूल्य 15 अरब डॉलर बैठता है। हालांकि बृहस्पतिवार को उन्होंने कोई मूल्य की जानकारी नहीं दी।

अंबानी ने कहा, ‘‘एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक मंडल में शामिल होने के लिए सऊदी अरामको के अध्यक्ष और पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) के गवर्नर यासिर अल-रुमायन का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है।’’

अल-रुमायन के पास अच्छा-खासा वित्तीय अनुभव है। वह सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प और उबर टेक्नोलॉजीज के निदेशक मंडल में भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत