लाइव न्यूज़ :

भारत को और ऑक्सीजन, कंटेनर की आपूर्ति करेगा सऊदी अरब

By भाषा | Updated: May 29, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई सऊदी अरब कोविड-19 महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए भारत को और तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) और उन्हें ढोने वाली टैंकरों की आपूर्ति करेगा।

इससे पहले भी सऊदी अरब ने पिछले महीने भारत को 80 टन तरल ऑक्सीजन, 60 टन ऑक्सीजन के साथ तीन और कंटेनर तथा उन्हें ढोने के लिए 100 दूसरे कंटेनर की आपूर्ति की थी।

तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्विटर पर लिखा, "60 टन एलएमओ के साथ तीन आईएसओ कंटेनर की पेशकश के लिए सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री महामहिम शहजादे अब्दुलअजीज की सद्भावना की सराहना करते हैं जो छह जून, 2021 को मुंबई पहुंच जाएंगे। साथ ही कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई में मदद के लिए आने वाले महीनों में 100 आईएसओ कंटेनर प्रदान करने के लिए भी हम उनकी सराहना करते हैं।"

भारत ने महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ओपेक देशों खासकर सऊदी अरब, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से संपर्क किया है।

प्रधान ने शनिवार को ट्वीट किया, "सऊदी अरब की सद्भावना पहल के तहत आने वाले हफ्तों में मिलने वाले तीन कंटेनर और अतिरिक्त कंटेनर छह महीने तक इंडियन ऑयल निगम लिमिटेड के पास रहेंगे और कंपनी देश में आयात के लिए व्यावसायिक शर्तों पर लिंडे दम्माम से एलएमओ मंगाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार