लाइव न्यूज़ :

दूरदराज के क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओ के लिए वीसैट के जरिये सैटेलाइट कनेक्टिविटी को मंजूरी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई डिजिटल संचार आयोग (डीसीसी) ने वीसैट टर्मिनल के जरिये दूरसंचार नेटवर्क में सैटेलाइट कनेक्टिविटी के इस्तेमाल के प्रावधान को मंजूरी दे दी है।

डीसीसी (पूर्व में दूरसंचार आयोग) की इस मंजूरी से ऐसे दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी, जहां ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाना मुश्किल है। दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दूरसंचार सचिव ने प्रकाश ने पीटीआई-भाषा से कहा कि डीसीसी ने 19,041 करोड़ रुपये के व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) में 16 राज्यों के गांवों में ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए भारतनेट परियोजना शुरू करने के लिए अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) को भी मंजूरी दे दी।

उन्होंने कहा, ‘‘कारोबार सुगमता को डीसीसी ने दूरसंचार सेवाओं के लिए वीसैट के जरिये सैटेलाइट से सेल्युलर बैकहॉल कनेक्टिविटी के प्रावधान को भी मंजूरी दे दी। ’’

प्रकाश ने कहा कि इससे दूरसंचार कंपनियां ऐसे दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं उपलब्ध करा पाएंगी जहां ऑप्टिकल फाइबर बिछाना मुश्किल है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 16 राज्यों में 19,041 करोड़ रुपये के वीजीएफ के साथ भारतनेट परियोजना को मंजूरी के एक सप्ताह के अंदर ही डीसीसी ने परियोजना के लिए आरएफपी को हरी झंडी दे दी।

प्रकाश ने कहा कि दूरसंचार विभाग 16 राज्यों में पीपीपी मॉडल में भारतनेट को शुरू करने के लिए सात दिन में निविदा जारी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल