लाइव न्यूज़ :

सैट ने फ्रैंकलिन टेंपलटन के खिलाफ सेबी के आदेश पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: June 28, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने फ्रैंकलिन टेंपलटन एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) के खिलाफ भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आदेश पर रोक लगा दी है। सेबी ने संपत्ति प्रबंधन कंपनी पर दो साल तक कोई नई ऋण या बांड योजना शुरू करने पर रोक लगाई थी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इसके अलावा नियामक ने फ्रैंकलिन टेंपलटन से 512 करोड़ रुपये का निवेश प्रबंधन एवं परामर्श शुल्क ब्याज सहित लौटाने को कहा था। कंपनी ने यह राशि छह बंद हो चुकी बांड योजनाओं के संदर्भ में जुटाई थी।

फ्रैंकलिन टेंपलटन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सेबी के पूर्णकालिक सदस्य द्वारा सात जून, 2021 को जारी आदेश को कंपनी ने सैट में चुनौती दी थी। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद सैट ने सेबी के आदेश पर रोक लगा दी है। ’’

प्रवक्ता ने कहा कि आगे के निर्देशों के लिए इस मामले पर अगली सुनवाई 30 अगस्त, 2021 को होगी।

फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड ने निकासी दबाव का हवाला देते हुए 23 अप्रैल, 2020 को अपनी छह बांड योजनाओ को बंद कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र