लाइव न्यूज़ :

कार्वी का खाता जब्त करने का एनएसई का निर्देश सैट ने किया निरस्त

By भाषा | Updated: November 30, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक को राहत देते हुए एनएसई की तरफ से कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के बारे में जारी एक निर्देश को निरस्त कर दिया है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने कहा था कि कार्वी के बैंक खाते में पड़ी राशि उसकी चूककर्ता समिति की परिसंपत्ति है। एक्सिस बैंक ने गत वर्ष आठ दिसंबर को एनएसई की तरफ से जारी निर्देश को सैट में चुनौती दी थी।

बैंक का कहना था कि एक्सचेंज के पास बैंक को किसी ग्राहक का खाता फ्रीज करने का निर्देश देने का अधिकार नहीं है। उसने यह दलील भी दी कि वह कोई कारोबारी सदस्य न होकर एक वाणिज्यिक बैंक है लिहाजा उस पर सेबी के नियम नहीं लागू होते हैं।

इस पर सैट ने अपने फैसले में कहा है कि एनएसई के पास कार्वी के खाते में पड़ी राशि जब्त करने का बैंक को निर्देश देने का कोई अधिकार नहीं है। उसने यह भी कहा कि चूककर्ता समिति को कार्वी की सभी संपत्तियों पर अधिकार नहीं मिल जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल