लाइव न्यूज़ :

सैट ने एनएसई पर छह करोड़ रुपये के जुर्माने के सेबी के आदेश पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: December 15, 2020 15:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लगाये गये छह करोड़ रुपये के जुर्माने पर रोक लगा दी है। बाजार नियामक सेबी ने एनएसई पर यह यह जुर्माना शेयर बाजार कारोबार से अलग दूसरी कंपनियों में कथित रूप से निवेश किये जाने को लेकर लगाया था।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अक्टूबर में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर छह करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना शेयर बाजार से असंबद्ध छह कंपनियों में कथित निवेश को लेकर लगाया गया था।

ये छह कंपनियां...कैम्स और पावर एक्सचेंज इंडिया लि. (पीएक्सआईएल), एनएसईआईटी लि., एनएसडीएल ई-गवर्नेन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लि. (एनईआईएल), मार्केट सिम्पलिफाइड इंडिया लि. (एमएसआईएल) और रिसिवेबल्स एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (आरएक्सआईएल)...हैं।

सेबी ने कहा था कि एनएसई का सीधे या अपनी पूर्ण अनुषंगी इकाई एनएसआईसीएल के जरिये इन कंपनियों में निवेश शेयर बाजार की उसकी गतिविधियों से संबद्ध नहीं है और उसने नियामक से इस बारे में कोई मंजूरी नहीं ली।

उसने कहा था कि इसके जरिये एनएसई ने प्रतिभूति अनुबंध (नियमन) (शेयर बाजार और समाधोशन निगम) (एसईसीसी नियमन) नियमों का उल्लंघन किया है।

एनएसई ने सेबी के इस आदेश को अपीलीय न्यायाधिकरण में चुनौती दी थी

न्यायाधिकरण ने 11 दिसंबर को पारित आदेश में एनएसई पर सेबी द्वारा लगाये गये जुर्माने पर रोक लगा दी। मामले पर अंतिम सुनवाई 29 जनवरी, 2021 को होगी।

सैट ने कहा कि यह देखना होगा कि क्या शेयर बाजार के रूप में अपीलकर्ता का इन छह कंपनियों में निवेश शेयर बाजार की गतिविधियों से संबद्ध है।

न्यायाधिकरण के अनुसार दूसरा सवाल यह है कि क्या एसईसीसी नियमन, 2012 का उपयोग जुर्माना लगाने में किया जा सकता है जबकि कारण बताओ नोटिस से पहले ही इस नियमन को निरस्त कर दिया गया था। यह भी सवाल है कि क्या एसईसीसी नियमन, 2018 के तहत निवेश को लेकर पहले से मंजूरी की जरूरत है।

सैट के अनुसार इन सवालों पर विचार करने की जरूरत है...तब तक के लिये सेबी के जुर्माना आदेश पर रोक लगायी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?